A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के अलावा वाहन खड़ा करने पर होगा चालान

रिपोर्टर: रमन भारद्वाज

सहारनपुर। यदि आप किसी को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो चालान हो जाएगा। सोमवार को दो कार सहित पांच वाहनों के चालान किए गए, साथ ही पार्किग स्वामी को भी हिदायत दी गई।

रेलवे की ओर से रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ पार्किंग बनी हुई है। जहां पर दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहनों को पार्क करने का शुल्क घंटों के हिसाब से निर्धारित है, लेकिन काफी लोग ऐसे हैं, जो पार्किग में वाहन खड़ा न कर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े कर देते हैं, जिससे कई बार लोगों को दिक्कत होती है। सोमवार को स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी और कॉमर्शियल विभाग की टीम वाहनों को चेक करने के लिए अभियान चलाया। एक पार्किंग के बाहर फुटपाथ पर कार खड़ी देखकर रेलवे अधिकारी नाराज हो गए। जीआरपी ने तुरंत कार का ई-चालान किया। इसके अलावा मुख्य गेट के बराबर में बने फुटपाथ पर दो स्कूटी और एक बाइक का भी चालान कियाScreenshot 20240913 102651 2

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!