A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

वाड़ी फ्लाईओवर खुला- अमरावती रोड पर यातायात को राहत

बुधवार को नागपुर मे नवनिर्मित वाड़ी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे अमरावती रोड पर यातायात सरल हो जायेगा। लोक निर्माण विभाग ने उद्घाटन का इंतजार किये बगैर ही वाड़ी फ्लाईओवर को बुधवार को इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। लोकनिर्माण विभाग ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच को बुधवार को वाड़ी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोलने संबंधी जानकारी दी। इसमे कहा गया है कि मंत्रीयों की मंजूरी के बाद औपचारिक उद्घाटन किया जायेगा। लोकनिर्माण के अधिकारियों ने इससे पूर्व अगस्त मे हाईकोर्ट को बताया था कि फ्लाईओवर को 15तक यातायात के लिए खोल दिया जायेगा। 2•4किलोमीटर लंबी वाड़ी फ्लाईओवर अमरावती रोड ट्रेफिक इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा था जिसमे अमरावती रोड पर आरटीओ फ्लाईओवर भी शामिल था। इस फ्लाईओवर निर्माण के दौरान वाड़ी क्षेत्र मे यातायात अव्यवस्था का सामना होता था। अब इसके चालू कर दिये जाने से इस क्षेत्र के निवासियो को यातायात मे राहत मिल सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!