
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरियाचौदा मैं 10 दिन हुई पूर्व हत्या का पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है हत्या के आरोपी को दमोह से गिरफ्तार किया गया है। मृतक के बड़े भाई का दामाद हत्यारा निकला। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर की रात पिपरियाचौदा मैं शिवराज सिंह लोधी उम्र 45 साल का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला था। घटनाक्रम के समय अकेला था। उसकी पत्नी मालती गांव में भजन कीर्तन करने के लिए गई थी। वारदात सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में शिवराज लोधी के सिर पर ठोस वस्तु से मारकर हत्या की जाना सामने आया है। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकार दर्ज कर लिया है जांच के दौरान परिवार और अन्य लोगों के बयान लिए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के बड़े भाई के दामाद से विवाद हुआ था। संदेह के आधार पर दामाद की तलाश शुरू की गई पुलिस ने आरोपी दामाद संतोष पिता रूप सिंह लोधी को गिरफ्तार किया। थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या की वारदात करना स्वीकार किया। उसने बताया कि घटना की रात वह पिपरिया गांव में था जहां घर में चाचा शिवराज सिंह को अकेला सोते देखा सिलबट्टा का पत्थर पटक कर हत्या कर दी थी। इसके बाद बाय मुकेश से भाग गया। बंडा थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने बताया कि मृतक शिवराज सिंह के बड़े भाई की बेटी कि शायद दमोह जिले के ग्राम गूगरकला निवासी संतोष सिंह लोधी से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद आरोपी संतोष की पत्नी मायके में थी आरोपी के पिता बहु को लाने आया था मृतक शिवराज ने उसके साथ मारपीट की। घटना के दिन शिवराज को आरोपी बंडा में मिला था जहां वहां पर उसके साथ मारपीट की गई भतीजी को भेजने से मना करने पर पूरी घटना को अंजाम दिया गया।




