A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसी की जान बचाने के लिए खून का एक कतरा भी दे दूंगी संगीता गोड

किसी की जान बचाने के लिए खून का एक एक कतरा भी दे दूंगी- संगीता गौंड

 

मौका दीजिये अपने खून को किसी की रगो मे बहने का ये लाजवाब तरीका है कई जिस्मो मे जिन्दा रहने का।

*************************

(राजगढ़ अलवर):- अलवर-अलवर के अरावली ट्रस्ट ब्लड बैंक में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर मे प्रधानाचार्य रक्तवीर संगीता गौड़ ने 42वी बार रक्तदान किया। रक्तवीर संगीता गौड़ रक्तदान के क्षेत्र मे एक अलग पहचान बना चुकी है। आज हर कोई व्यक्ति इन्हे रक्तवीर के नाम से जानता है। ज़ब भी किसी को रक्त की जरुरत होती है तो रक्तवीर संगीता गौड़ अपने सारे जरुरी कामों को छोड़कर उस जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाने मे लग जाती है। संगीता गौड़ का कहना है की रक्तदान करने से हमारे शरीर मे नए रक्त का निर्माण होने लगता है।जिससे हमेशा एक नई ऊर्जा के साथ काम कर सकते है। हमारे द्वारा किये गये रक्तदान से कही ना कही किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। प्रधानाचार्य संगीता गौड़ ने मीडिया कर्मी प्रदीप शर्मा को बताया कि 42 वी बार रक्तदान करने से मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरे द्वारा अब तक लगभग 5833 लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। 7967 लोगो को मोटीवेट कर ब्लड डोनेट करवाया जा चुका है।मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है की अगर मेरे रक्त के एक एक बूँद से भी कभी किसी व्यक्ति की जान बच् रही है तो मै कभी पीछे नहीं हटूंगी। 42वी बार रक्तदान करने पर रक्तवीर संगीता गौड़ को अरावली ब्लड बैंक टीम ने सम्मानित कि

या।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!