A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर: खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं तीन नदियां

सिद्धार्थनगर। जिले की नदियों के जलस्तर में शुक्रवार शाम की अपेक्षा शनिवार शाम तक तेजी से बढ़ोतरी हुई है। राप्ती के जलस्तर में 24 घंटे में डेढ़ मीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्तमान में बूढ़ी राप्ती, बाणगंगा व घोघी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगर नेपाल समेत जिले में लगातार बारिश हुई तो अगले दिनों में सभी नदियां खतरे के निशान को पार कर जाएंगी। इससे जिले में बाढ़ से भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

 

नदियों का जलस्तर मीटर में

नदी खतरे का स्तर शुक्रवार शनिवार

 

राप्ती 84.900 82.05 83.31

बूढ़ी राप्ती 85.650 82.89 86.76

 

कूड़ा 83.520 82.00 82.48

घोंघी 87.00 83.20 87.30

बाणगंगा 93.420 93.20 94.20

Back to top button
error: Content is protected !!