
महिला सुरक्षा पर दी जानकारी
अलीगढ़ । श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में उप निरीक्षक रेखा गोस्वामी ने महिला सुरक्षा पर व्याख्यान दिया । उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी । बताया कि 181 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने पर पुलिस नहीं बल्कि महिला समूह की महिलाएं आएंगी और आपकी समस्या का समाधान करेंगी । इस अवसर पर कार्यक्रम प्रो . सपना सिंह , डॉ . प्रियंका दीक्षित , डॉ . नीलम पांडेय आदि मौजूद रहीं ।
[yop_poll id="10"]



