A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

घरघोड़ा के सहायक शिक्षक श्री बाबूलाल धृतलहरे सर द्वारा चार स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया

 

IMG 20240930 WA0012

घरघोड़ा(धर्मेन्द्र महंत)ब्रेकिंग:-पोषण माह अभियान सितम्बर को बढ़ावा देने, बच्चों के स्वास्थ्य व खुशहाली को बनाए रखने, बच्चों के स्कूल में ठहराव के लिए , अच्छा संदेश देने के लिए आज दिनांक 30/9/2024 को जिला -रायगढ अंतर्गत ब्लाक घरघोड़ा के सहायक शिक्षक श्री बाबूलाल धृतलहरे सर द्वारा चार स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस संतुलित आहार में दाल -चावल,पनीर काबुली चना, अचार -पापड़ व केला शामिल किया गया है ।चार स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला कोटरीमाल 54 बच्चे,प्राथमिक शाला चिमटापानी 40बच्चे, प्राथमिक शाला बाम्हनपाली 24 बच्चे, शासकीय माध्यमिक विद्यालय चिमटापानी 50 बच्चों को इसका लाभ मिला। चारों स्कूलों के प्रधान पाठकों ने सर को धन्यवाद दिया। इससे पहले सर द्वारा 26सितम्बर 2024को तीन स्कूलों के 67बच्चों को संतुलित आहार दिया गया था ।

IMG 20240930 WA0011

संकुल कोटरीमाल के प्राचार्य महोदय श्रीमान संजीव कुमार पटेल सर व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुंदरमणी कौंध ने इस कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। संतुलित आहार से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास बेहतर होता है।

[yop_poll id="10"]
Show More

धर्मेन्द्र कुमार महंत रायगढ़ (छ.ग.)

अपने आस पास की घटनाओं और खबरों को प्रकाशन के लिए नीचे दिए नंबर पर व्हाट्सएप या संपर्क करें... धर्मेन्द्र कुमार महंत संपर्क न.8319265375
Back to top button
error: Content is protected !!