
गया समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता में स्मार्ट मीटर से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी समेत जिला जन सूचना अधिकारी, विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी गण एवम प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधु गण भी उपस्थित थे। सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर से संबंधित भ्रांतियों पर प्रकाश डाला गया। तथा मीटर से संबंधित होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दिया गया। वही विद्युत विभाग के अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया की गया जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 92978उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। जबकि कुल उपभोक्ता 672953छः लाख बहतर हजार नौ सौ तिरपन उपभोक्ताओं के याहा स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। नवंबर 2025तक जिले के सभी उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज





