A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशदेशमीरजापुर

Mirzapur Accident: यूपी के म‍िर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर; 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। देर रात हुए ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है।

6a 1728003221356 1728003238709

यूपी क मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के कटका पडाव के पास ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत हो गई। एसपी अभिनंदन ने बताया कि अन्य तीन घायल हैं। तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों में सात का शव मिर्जापुर और तीन का भदोही जिले के औराई पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है।

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के किसी गांव के निवासी अजय सरोज समेत 13 श्रमिक औराई में छत की ढलाई का कार्य करने गए थे। रात में एक बजे के करीब जब काम समाप्त हो गया तो सभी श्रमिक एक ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब ट्रैक्टर मिर्जापुर जिले के कटका पड़ाव के पास पहुंचा तो पीछे से आज रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में धक्का मार दिया। इससे जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ट्रक के चढ़ जाने से दस श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। तब तक आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी होते ही एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कछवा और चुनार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर सात मृतकों का शव मिर्जापुर मोर्चरी हाउस में भेज दिया। वहीं तीन मृतकों का सब औराई भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल 3 श्रमिकों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। मौके पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक शहर नितेश सिंह भी पहुंच गए थे।

मृतकों का नाम व पता

1. भानू प्रताप पुत्र हीरालाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुदार जनपद वाराणसी

2. विकास कुमार पुत्र अखिलेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी रामसिंहपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

3. अनिल कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

4.सूरज कुमार पुत्र हुबलाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

5.सनोहर पुत्र नन्दू उम्र करीब 25 वर्ष निवासी निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

6.राकेश कुमार पुत्र कन्हैया लाल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

7.प्रेम कुमार पुत्र महंगी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

8.राहुल कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र मुन्ना लाल उम्र करीब 26 वर्ष बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

9.नितिन कुमार पुत्र दौलत राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

10.रोशन कुमार पुत्र दीनानाथ उम्र करीब 17 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

 

घायलों का नाम व पता

1.आकाश कुमार पुत्र नन्दलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

2.जमुनी पुत्र सहती उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

3.अजय सरोज पुत्र छब्बन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बीरबलपुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!