A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

नवजात शिशु को रास्ते में छोड़ गए परिजन,छिरारी गांव की घटना

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। रहली में 7 दिन पहले जन्में नवजात शिशु को परिजन सड़क किनारे छोड़ कर चले गए। घनी मत रही की किसी जानवर ने नवजात को अपना शिकार नहीं बनाया। जानकारी के अनुसार घटना रहली तहसील के छिरारी गांव की है। यहां एक घर के सामने कपड़े से लिपटा हुआ बच्चा मिला। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर घर पर रह रहे लोगों ने उसे देखा और पुलिस को जानकारी दी। छिरारी से चांदपुर जाने वाली सड़क पर
बने मकान के गेट के सामने नवजात मिलने की सूचना डायल हंड्रेड पर आई थी। सूचना मिलने पर डायल 100 के पायलट रामनरेश तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष पटेल छिरारी गांव पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया। जहां स्टाफ ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली के डॉक्टर बसंत नेमा बताया कि बच्चा फिलहाल स्वस्थ है बच्चा करीब 7 दिन का है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसके लिए आईसीयू जैसी उचित व्यवस्था नहीं है इसलिए उसे जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।Screenshot 20241005 145348 Dainik Bhaskar

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!