
पीलीभीत – 13 सितम्बर को जहॉं जिले के अनेकानेक क्षेत्र उफनती नदियों की बाढ़ से जलमग्न थे तो वहीं विभिन्न विकास क्षेत्रों के भ्रष्ट अधिकारी अपनी मनमानी करने में व्यस्त थे। इन अधिकारियों और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों ने मनरेगा योजना के अंतर्गत 1073 मजदूरों के मास्टर रोल बनाकर धन निकालने की योजना बना डाली। उनका प्लान सफल हो पाता ,इससे पूर्व ही उनकी सारी पोल खुल गई। अब इस प्रकरण की गहन जाँच शुरू कर दी गई है।




