A2Z सभी खबर सभी जिले की

नौ वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी 60 वर्षीय वृद्ध निसार कुरैशी गिरफ्तार { विनय चौधरी वन्दे भारत न्यूज़ }

FB IMG 1728195184995
वृद्ध ने बालिका से किया दुष्कर्म जासं, वढ़नी : ढेबरुआ थाना अंतर्गत के

एक कस्बे में नाबालिग बालिका के साथ गुरुवार को एक वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता को तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कस्बे में गुरुवार की शाम करीब छह बजे नौ वर्षीय बच्ची अपने घर से टाफी खरीदने एक दुकान पर गई हुई थी। दुकान के पास ही उसका पड़ोसी 60 वर्षीय निसार कुरैशी फल की दुकान लगाता है। बालिका को देखकर निसार उसको बहला-फुसला कर एक इंटर कालेज के पास स्थित सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपित ने जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बालिका रोते हुए घर पहुंची व स्वजन को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!