
*मूल भूत सुविधाओ से वंचित है सुरौली बुर्जुग डांडा का मजरा सुखुवा डेरा*
*सुखुवा डेरा की रास्तो मे भरा कीचड़, दलदल युक्त पानी*

सुमेरपुर हमीरपुर। विकास खण्ड सुमेरपुर के ग्राम पंचायत सुरौली बुर्जुग डांडा के मजरा सुखुवा डेरा मे मूल भूत सुविधाओ का अभाव है डेरा के निवासी बुधुवा , राम प्यारी , केत कली , जहरी आदि ने बताया कि पूरे डेरा की रास्तो मे गंदा पानी और किचड़ भरा पड़ा है पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी रास्तो मे भर जाता है डेरा के बच्चे कीचड़ से भरी रास्तो से गुजर कर विद्यालय जाते है बरसात के मौसम मे डेरा और गांव का तो सम्पर्क ही टूट जाता है । डेरा मे कभी भी सफाई कर्मी साफ सफाई करने नही आते है और लोग खुद अपने अपने दरवाजे मे फैली गंदगी को साफ करते है डेरा के लोगो ने आरोप लगाया है कि प्रधान सिर्फ वोट मांगने भर डेरा आता है बाकी उनका पता नही रहता है पूरे डेरा मे गंदगी का अम्बार लगा हुआ है रास्तो मे दलदल और गंदा पानी भरा पड़ा है जो डेरा के लोगो के दरवाजे तक भरा पड़ा है प्राथमिक विद्यालय के नीचे वाली रास्ता अभी भी कच्ची पड़ी है डेरा की रास्तो मे दल दल से लोगो निकल कर हैण्ड पम्पो से पानी भरते है इस प्रकार से पटी गंदगी से सुखुवा के डेरा मे बिमारी फैलने का भी डर है सरकार द्वारा जो संचारी रोग अभियान चलाय जा रहा जो अभी तक डेरा मे नही पहुचा है और डेरा मे मूल भूत सुविधा नाम की कोई कार्य नही कराये गये है आज भी वहां के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है जब की विकास खण्ड सुमेरपुर की सुरौली डांडा एक बड़ी ग्राम पंचायत है परन्तु शिक्षा के अभाव के कारण वहा के लोग अपनी आवाज नही उठा पा रहे है इस कारण विकास कार्य सिर्फ सरकारी पोर्टलो पर ही दर्ज होकर रह जाते है ।



