A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना मौदहा पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण, 04 मोटरसाइकिल व 03 अदद अवैध तमंचा/कारतूस के साथ गिरफ्तार-*

थाना मौदहा पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण, 04 मोटरसाइकिल व 03 अदद अवैध तमंचा/कारतूस के साथ गिरफ्तार-*

*थाना मौदहा पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण, 04 मोटरसाइकिल व 03 अदद अवैध तमंचा/कारतूस के साथ गिरफ्तार-*IMG 20241006 WA0035

पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चालाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौदहा पुलिस मामूर थी कि दिनाँक 05/06.10.2024 को रात्रि समय करीब 23.35 बजे पढोरी रोड अंडर पास से आगे निर्जन झोपडी के पास, 05 व्यक्तियों को डकैती की योजना बनाते समय चोरी की गयी 04 मोटरसाइकिलो के साथ घेरकर पकडा गया।

पकडे गये अभियुक्त 1. मुफीद अहमद के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2. अभियुक्त दीपक निषाद के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. हेमू के कब्जे से जामा तलासी से 01 अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर 4. अभियुक्त संदीप के कब्जे से 01 अदद बास का डंडा 5.अभियुक्त गोपाल के कब्जे से एक अदद लोहे की पाइप बरामद हुआ । डकैती की योजना में सम्मलित 02 अभियुक्त आलोक यादव पुत्र अज्ञात निवासी कलौलीतीर थाना कोतवाली नगर जनपद हमीरपुर तथा दूसरा व्यक्ति संजय वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी कांशीराम कालौनी कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर अंधेरे का फयदा उठाकर मौके से भाग गये । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 404/2024 धारा 310(4)/317(2)/317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । बरामद मोटरसाइकिलो में से मोटरसाइकिल स्प्लेन्डर प्रो थाना मौदहा के मराठीपुरा से अभियुक्तगण मुफीद, दीपक व भागे हुये अभियुक्तगण आलोक व संजय वर्मा द्वारा चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना मौदहा में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत है । गिरफ्तार 05 अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*अभियुक्तगण का विवरण –*

1. मुफीद अहमद उर्फ बबुआ पुत्र हफीजुद्दीन निवासी ग्राम कम्हरिया थाना मौदहा जनपद हमीरपुर हाल पता सीएचसी मौदहा के पास रागौल कस्बा व थाना मौदहा (उम्र करीब 22 वर्ष)

2. दीपक निषाद पुत्र बलीराम निषाद निवासी ग्राम कुछेछा थाना कोतवाली नगर जिला हमीरपुर (उम्र करीब 21 वर्ष )

3. हेमू पुत्र रंजीत अहिरवार निवासी मु0 वार्ड नं0 03 कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर (उम्र करीब 22 वर्ष)

4. संदीप पुत्र गयाप्रसाद अहिरवार निवासी मो0 वार्ड नं0 02 डाकघर के पीछे कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर हमीरपुर (उम्र करीब 27 वर्ष )

5. गोपाल पुत्र विष्णु नाई निवासी मु0 वार्ड नं0 10 पालीवाल मोहाल कस्बा व थाना कुरारा जनपद हमीरपुर (उम्र करीब 27 वर्ष )

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!