
सीकर/फतेहपुर. फतेहपुर के निकटवर्ती ग्राम बागड़ौदा में बोर्ड परीक्षा 2024 में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को केसर फाउंडेशन बागड़ौदा के संचालक सज्जन शर्मा द्वारा स्टार किड अवार्ड व सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में ये अवार्ड सुभाष रायका संचालक अमर हॉस्पिटल फतेहपुर व गाँव की स्कूल के प्रिंसिपल रोशन ख़ान व दिनेश अग्रवाल के हाथों प्रदान किया गया। समारोह में प्रतिभाओं के साथ-साथ उनके अभिभावक व सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रोहित शर्मा, रियांशु, अमिता ढाका, सौरभ प्रजापत, भाग्यश्री शर्मा, ममता कंवर, खुशी शर्मा, प्रीतम शर्मा, शालिनी शर्मा, ज्योति शर्मा, अंकिता कुमारी, कृष्ण कुमार को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नित्तिन, विकास, शिवपाल, कुणाल, जितेंद्र का विशेष योगदान रहा। केसर फाउंडेशन के संचालक सज्जन शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभावों का स्वागत किया व धन्यवाद देते हुए कहा कि गाँव की प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलने से वो हमेशा आगे बढ़ेंगे व अपने घरवालों के साथ-साथ गाँव का नाम भी रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुदयाल शर्मा ने की।






