A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

खान्या के बालाजी मन्दिर प्रांगण में श्री राम कथा

शाहपुरा-:शाहपुरा जिले के खान्या के बालाजी मंदिर प्रांगण में दस दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव का आयोजन बालाजी महाराज महन्त रामदास जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है।जिसमे कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक हो रहा है कथा वाचक सत्यम शिवम सुन्दरम हिन्दू सनातन धर्म प्रचारक मण्डल प्रयाग राज काशी महन्त धर्मदास जी महाराज उत्तर प्रदेश वाले कर रहे है।आज 6 दिन धर्मदास जी ने अश्वमेध यज्ञ,श्री राम के पुत्र लव-कुश के बारे में जानकारी दी और भारत देश को भक्तिमय बताया महाराज श्री ने बताया कि दूसरे देश मे ना तो कथा होती है ना ही भजन कीर्तन होते है भारत देश ही ऐसा देश है जहाँ पर भगवान की पूजा अर्चना और कथा होती है।भारत देश मे हर धर्म के लोग रहते हुए भी सभी मे एकता है। भारत देश अनेकता में भी एकता की भावना रखता है।
इस कथा में राम भक्त राजेन्द्र खटीक,बालूराम खटीक,पुखराज जोशी,गोपाल माली,देवकरण माली,कान्हा गुर्जर महिला मण्डल में सन्तोक खटीक,गुलाबी खटीक,सीता खटीक,आशा पाराशर, मंजू शर्मा,मधु मूंदड़ा,सुशीला सुवालका और सलोचना जोशी आदि उपस्थित थे।temple 05

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!