A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेश
Trending

2nd T20I: नितीश और रिंकू ने जड़े तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 222 रन का लक्ष्य

2nd T20I: नितीश और रिंकू ने जड़े तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 222 रन का लक्ष्य भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की T20I सीरीज के दूसरे मैच में नितीश रेड्डी (Nitish Reddy) और रिंकू सिंह (Rinku Singh)

2nd T20I Nitish Reddy and Rinku Singh hit stormy half centuries India set the target of 222 runs for Bangladesh ml
नितीश और रिंकू ने जड़े तूफानी अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 222 रन का लक्ष्य

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन नितीश ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौको और 7 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रिंकू ने 29 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 108 (49) रन जोड़े। बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर रिशाद हुसैन ने लिए। तीनों विकेट उन्हें पारी के आखिरी ओवर में मिले। 2-2 विकेट तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान ने झटके।

नीतीश की शानदार हिटिंग

नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पारी में 7 छक्के लगाए. उन्होंने पहला छक्का 9वें ओवर में महमदुल्लाह के ओवर में लगाए. इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर रिशाद हुसैन को आड़े हाथों लिया. नीतीश ने हुसैन की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े. 11वें ओवर में नीतीश ने मुस्तिफिजुर रहमान की गेंद पर भी सिक्स लगाया. इसके बाद नीतीश ने मेहदी हसन के ओवर में दो छक्के मारे. नीतीश ने अपने 7 में से 6 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ मारे. साफ है ये खिलाड़ी स्पिनर्स के खिलाफ बेहद मजबूत है. यही वजह है कि नीतीश ने स्पिनर्स के ओवर्स को भुनाया.

नीतीश की तकनीक है कमाल

दिल्ली टी20 में नीतीश की बल्लेबाजी देखकर साफतौर पर लगा कि ये खिलाड़ी सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलने के लिए नहीं बना है. नीतीश की तकनीक सॉलिड है और उन्हें टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट में आजमा सकती है. नीतीश के पास अच्छा डिफेंस भी है और उनके पास लंबे सिक्स लगाने की काबिलियत भी है. कुल मिलाकर नीतीश कुमार हर फॉर्मेट के लिए रेडी हैं.

रिंकू सिंह हैं किंग

रिंकू सिंह जब बल्लेबाजी के लिए आए तो टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रिंकू ने आते ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर धावा बोला. उन्होंने बांग्लादेशी स्पिनर्स की जमकर खबर ली और सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ये रिंकू सिंह के टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक है. यहां बड़ी बात ये है कि काफी समय बाद रिंकू को टीम इंडिया ने नंबर 5 पर खेलने का मौका दिया जो कि उनकी फेवरेट पोजिशन है और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया.

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!