
सी ओ ने पटरंगा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घाट का किया निरीक्षण
*संवाददाता शिवम गुप्ता*
अयोध्या।
नवरात्र का समापन होने के बाद पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं
सी ओ रुदौली आशीष निगम ने रुदौली सर्किल में मूर्तियों के सकुशल विसर्जन को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।शुक्रवार को उन्होंने थाना प्रभारी पटरंगा ओम प्रकाश के साथ ग्राम सुल्तानपुर स्थित कल्याणी नदी पर मूर्तियां विसर्जित होने वाले स्थान का निरीक्षण किया।सी ओ ने जिन रास्तों से मूर्तियां गुजरेंगी उन रास्तों का गहनता से देखा।उन्होंने ग्राम प्रधान समेत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र की सभी मूर्तियों का विसर्जन कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




