A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबहराइच

प्रतियोगी परीक्षाओं से होता है छात्रों का सर्वांगीण विकास – डॉ. सत्यभूषण सिंह

छात्रों की प्रतिभा निखारने का कार्य करेगा कोशिश फाउंडेशन - शेखर श्रीवास्तव

कोशिश फाउंडेशन ने आयोजित की एग्जाम नाथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

बहराइच। रामकृष्ण परमहंस पीजी कॉलेज कैसरगंज में कोशिश फाउंडेशन द्वारा एग्जाम नाथ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस त्रिस्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजक शेखर श्रीवास्तव थे। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी, जूनियर व सीनियर वर्ग के लगभग साढे आठ सौ बच्चों ने भाग लिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता का निरीक्षण किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से कैसरगंज क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उनके द्वारा भी कई साल पूर्व तक 11 वर्ष इस प्रकार का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर शिक्षास्थली फाउंडेशन जयपुर के डायरेक्टर डॉ. पंकज शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे।

PANKAJ KUMAR SHUKLA BAHRAICH UP

I am a teacher and reporter
Back to top button
error: Content is protected !!