
खाचरोद – खाचरोद शहर में सर्व श्री स्वस्तिकाय सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित अचको मचको कपल गरबे में हजारों की संख्या में स्वच्छता समिति के सभापति नारायण मंडावलिया ने स्वच्छता की शपथ दिलाई | उन्होंने शपथ दिलाते हुवे बताया कि हम खाचरोद शहरवासी होने के नाते अपने घर, दुकान, कार्यालय का कचरा सड़क, खाली प्लॉट, नाली में नहीं डालते हुवे कचरा गाड़ी में ही डालेंगे | डस्टबिन का प्रयोग करेंगे | इसके साथ ही हम सूखा कचरा और गीला कचरा दोनों अलग-अलग डस्टबिन में रखेंगे | शहरवासियों ने इस बार स्वच्छता में खाचरोद को नंबर वन लाने में पूरा योग देने का आश्वासन दिया | इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, न. पा. अध्यक्ष गोविंद भरावा, ग्रुप अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पार्षदगण, समाजसेवी व समस्त नगरवासी मौजूद थे।










