A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

दशहरा मार्शल आर्ट अखाड़ा प्रतियोगिता में दस टीमों ने हिस्सा लिया

Screenshot 20241014 162715 WhatsApp

Screenshot 20241014 162733 WhatsApp। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । शिवसेना के तत्वाधान में दशहरा चल समारोह पर मार्शल आर्ट कला अखाड़ा एवं श्री नवदुर्गा काली कमेटी झांकी प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे से सुबह भोर तक अनवरत जारी रही। जिसमे शहर की दस अखाड़ा टीमों ने एक से बड़कर एक हैरत अंगेज मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया,अखाड़ों के प्रदर्शन में तलवार,लेझम,भाला,त्रिशूल,मलखंभ के अलावा भैया जी वैद्य काली में चल रही सिंहस्थ परिवार की बालिकाओं की शस्त्र कला आकर्षण का केंद्र बिंदु रही| शिवसेना राज्य उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि संगठन बुन्देलखण्ड की पुरातन अखाड़ा संस्कृति के युवाओं को प्रोत्साहित करने गत तेईस वर्ष से प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हे सम्मानित करते आ रहे है, जो क्रम आगे भी जारी रहेगा l श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों में सतगुरु अखाड़ा संतकबीर वार्ड, श्री राम अखाड़ा बडकुआ, श्री लाला हरदोल अखाड़ा, मुहाल नं. 14 सदर, श्री कृष्ण अखाड़ा प्रजापति समाज, काकागंज वार्ड, वीर भारत अखाड़ा राजीव नगर वार्ड, पवन सुत व्यायाम शाला हरदोल अखाड़ों में सतगुरु अखाड़ा संतकबीर वार्ड, वीर अर्जुन अखाड़ा धर्मश्री, वीर अभिमन्यु अखाड़ा धरमपुरा, वम शंकर लेझम दल, लच्छू चौराहा,तिलकगंज, शंकर लेझम दल, मकरोनिया शामिल है । निर्णायक मंडल में दयाशंकर सिकवार,कमल जैन होजरी, विवेक पटेल, महेंद्र परवा, नंदकिशोर नामदेव, सचिन जैन ,ज्ञानी विश्वकर्मा शामिल थे, आयोजन में हेमराज आलू, दीपक लोधी, दीपक पौराणिक, विकास यादव, अमन ठाकुर , अजित जैन, आदिश जैन,सुमित भार्गव, आकाश अग्रवाल, नीरज जैन, सतीश अहिरवार, शिवशंकर दुबे, धर्मेंद्र यादव, रवि वमनया, बल्लू विश्वकर्मा, रघु शास्त्री, रानू तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, सानू दुबे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!