A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़जगदलपुरताज़ा खबरबस्तर

वन मंत्री केदार कश्यप के प्रयास से देवगुड़ियों का हो रहा सौंदरीकरण,वन विभाग के माध्यम से बाउंड्रीवॉल निर्माण और तालाबों की हो रही है सफाई  

Picsart 24 10 14 17 19 22 107

 

भानपुरी- नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत भानपुरी क्षेत्र में विधायक एवम केबिनेट मंत्री की अनुशंसा पर वन विभाग द्वारा सालों से जर्जर पड़े देवगुड़ियोंं का जीर्णोद्वार किया जा रहा है।

वर्तमान में केशरपाल,आमागुड़ा एवम सिवनी पंचायत के माता गुड़ी एवम देवगुड़ियों का सुंदर साज सज्जा किया गया है।वृक्षारोपण के साथ ही तालाबों की सफाई किया जा रहा है।तालाबों में घाट बनाकर बाउंड्री वॉल एवम सड़क को पक्का किया जा रहा है।बता दें की देवगुड़ी का बस्तर और बस्तर वासियों पर बड़ी आस्था रहता है,समय समय पर ग्रामवासी देवगुडी में एकत्र होकर अपने ग्राम देवी की पूजा पाठ करते हैं और जतरा जैसे विधान को संपन्न करते हैं।

देवगुड़ी ग्रामवासियों के आस्था का है प्रमुख केंद्र,ग्रामवासियों ने वनमंत्री केदार कश्यप के प्रति जताया आभार

देवगुड़ी के जीर्णोद्वार से पुजारी सहित ग्रामवासी खुशी जाहिर करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप को धन्यवाद दे रहे हैं ।इस संबंध में भानपुरी परिक्षेत्र के डी एफ ओ आई पी बंजारे एवम रेंजर पदम पांडे ने बताया कि माननीय मंत्री लगातार देवगुड़ियों को सुधारने हेतु विभाग को निर्देश दे रहे हैं जिसके तहत सीसीएफ रमेश चंद्र दुग्गा के दिशा निर्देश पर डीएफओ उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन में सौंदरीकरण कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। जर्जर हो चुके देवगुड़ी का मरम्मत कर रंगाई पुताई की गई है ग्रामवासियों के लिए बेहतर बैठक व्यस्था के साथ पेयजल की भी व्यस्था की गई है।आने वाले समय में वन क्षेत्र में आने वाले बाकी देवगुड़ियों का भी माननीय मंत्री जी के द्वारा अनुमोदन किया गया है जिनका उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर बहुत जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!