A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर के 5 इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंटों की सड़क हादसे में मौत

कॉलेज जा रहे छात्रों की कार को डंपर से टकराई

*इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 स्टूडेंट समेत 5 की मौत: कानपुर में डम्पर से कार की जबरदस्त टक्कर, दरवाजे काटकर निकाले गए शव*

वन्दे भारत ! कानपुर नगर 

कानपुर में भीषण सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। कॉलेज जा रहे छात्रों की कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। मृतकों में दो छात्राएं, दो छात्र और सनिगवां निवासी images 2114 10 2024 kanpur accident 23815347कार का ड्राइवर शामिल है। कानपुर इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौंती ढाल पर आगे चल रहे खाली डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे चल रही आल्टो कार उसमें टकराई । इसके बाद पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्राला द्वारा टक्कर लगने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दोनों गाड़ियों के बीच फंस गई। चारों बच्चे पीएसआईटी के बताए जा रहे हैं। मृतकों में प्रतीक सिंह, गरिमा, सतीश, आयुषी व चालक विजय साहू शामिल है। हादसे की सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। शवों को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!