A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगराउत्तर प्रदेश

तू अपना इतिहास नहीं जानती, 800 साल तक गुलाम रखा हैं तुम्हें’… पीड़िता ने लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव

एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने समुदाय विशेष के 4 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती को जबरन रखने, उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने। विरोध करने पर पिता और उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।

शिवम् सिकरवार आगरा : उत्तर प्रदेश आगरा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। मामला समुदाय विशेष से जुड़े 4 युवकों का है। उन्होंने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। जब वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। तो उसे इस अंदाज में धमकाया कि पुलिस भी जानकार हैरान रह गई।
114214938
आरोप है कि युवकों ने उससे कहा कि तू अपना इतिहास जान ले, 800 साल तक तुम्हें गुलाम बनाकर रखा है। अगर रखैल नहीं बनी तो अपने टुकड़े-टुकड़े कराने को तैयार रहना। इस धमकी से आहत पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है।
ये मामला थाना ट्रांस यमुना कालोनी का है। थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाले एक युवती ने पुलिस को बताया कि मुनीष अल्वी नामक व्यक्ति अपने साथी युनुस, आमीर और सद्दाम के साथ मिलकर उसे कई कई महीनों से परेशान कर रहा है। दो माह पूर्व मुनीष उसे धमका कर अपने साथ एक पार्क में ले गया। जहां उसके तीन अन्य साथी भी पहुंच गए। उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जबरन उसे संबंध बनाने का दवाब बनाता है। इसके लिए वह रात-रात में फोन करता है।

धर्म परिवर्तन का आरोप:

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मुनीष अल्वी अपनी ऊंची पहुंच बताकर उसे धमकाता है। कई बार उसे जबरन मस्जिद में बुलाया। उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। वह अपने घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। जब भी वह घर से बाहर जाती है तो उसके साथ छेड़छाड़ करता है। अपने साथ रखने का दवाब बनाता है। ऐसा नहीं करने पर उसे बेचने और पिता को जान से मारने की धमकी देता है। इस घटना की जानकारी पर हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

साक्ष्यों को जुटा रही पुलिस:

इस संबंध में थाना ट्रांस यमुना कालोनी के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि पीडि़ता के आरोप गंभीर हैं। तहरीर के आधार पर बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। इस प्रकरण में साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!