A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

Kundarki By Election: मुरादाबाद पुलिस के रडार पर 2664 अपराधी, जारी किए गए नोटिस, शुरू किया गया सत्यापन अभियानकुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस ने 2664 अपराधियों को नोटिस दिया है। चुनाव के मद्देनजर सात थाना क्षेत्रों में अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। नामांकन के पहले दिन 10 पर्चे खरीदे गए, लेकिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने 2664 अपराधियों को नोटिस थमाया है। उन्हें चेतावनी दी है कि अगर चुनाव में कोई गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अपराधी किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं और अब जमानत पर बाहर हैं। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र जनपद के सात थानों की सीमा में आता है। 13 नवंबर को यहां मतदान होगा। जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले अपराधी और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।मूंढापांडे थाने की पुलिस ने 1116, कुंदरकी थाने की पुलिस ने 420, मैनाठेर में 516, कटघर में 152, पाकबड़ा में 322, भोजपुर में 82 और भगतपुर में 56 अपराधियों की सूची तैयारी की गई है। यह किसी न किसी मामले में जेल जा चुके हैं। इन अपराधियों के घर जाकर पुलिस ने नोटिस थमाकर चेतावनी दी है। वहीं, इन सात थाना क्षेत्र में 769 हिस्ट्रीशीटर रहते हैं। इनका भी सत्यापन कराया गया है। नामांकन के पहले दिन सात दावेदारों ने लिए 10 पर्चे कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को सात दावेदारों ने कुल 10 पर्चे खरीदे। हालांकि, पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पर्चा खरीदने वालों में सपा के पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान और कांग्रेस नेता व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अभी तक बसपा के अलावा किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।कड़ी सुरक्षा के बीच डीएम कार्यालय में पहले दिन रिटर्निंग अफसर एसीएम प्रथम संत दास पंवार की मौजूदगी में 11 बजे से नामांकनपत्रों की बिक्री शुरू हुई। पूर्व विधायक एवं सपा नेता मो. रिजवान ने दो पर्चे कय्यूम हुसैन से मंगाए। इसमें एक पर्चा सपा के नाम पर और दूसरा निर्दलीय प्रत्याशी के ताैर पर मंगवाया। निर्दलीय दावेदार मसरूर ने दो पर्चे लिए हैं। किसान क्रांति दल से जुड़े अकरम चौधरी ने भी दो पर्चे खरीदे। वहीं सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी से जुड़े साजेब ने एक पर्चा लिया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। कांग्रेस नेता के परिवार ने खरीदे तीन पर्चे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अहसान खान, उनकी पत्नी दरक्शा बेगम और बेटा दाऊद खान ने भी एक-एक पर्चा लिया। कांग्रेस नेता की पत्नी दरक्शा 2022 में कुंदरकी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ी थीं, लेकिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। कांग्रेस नेता के पुत्र दाऊद वर्तमान में पार्टी का ब्लॉक अध्यक्ष हैंतीन बार विधायक रहे रिजवान पहले दिन ही दो पर्चे खरीदने वाले पूर्व विधायक मो. रिजवान समाजवादी पार्टी से तीन बार विधायक रह चुके हैं। पूर्व विधायक को समाजवादी पार्टी से टिकट की उम्मीद है। इसलिए वह चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कलक्ट्रेट के आसपास रही कड़ी सुरक्षा नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने पांच बैरिकेडिंग लगाई हैं। कमिश्नरी के दोनों तरफ और कलक्ट्रेट जाने वाले तिराहे पर एक बैरिकेडिंग लगाई है। इस रास्ते पर वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई है। पुलिस कार्यालय के गेट पर पुलिस की जबरदस्त चेकिंग व्यवस्था की गई है। डीएम कार्यालय के सामने और पीछे बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। पुलिस प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ के बाद अंदर जाने की इजाजत दे रही थी। कुंदरकी चुनाव के लिए तैयार पुलिस बल – फोटो : पुलिस। मौ दीन पत्रकार भोजपुर जिला मुरादाबाद

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!