

पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ित पक्ष को मिल रही हैं धमकियां, अधिकारियों से कार्यवाही की गुहार
सहारनपुर, 21 अक्टूबर: थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव रानीपुर बरसी में मारपीट के एक मामले में पुलिस की निष्क्रियता से पीड़ित परिवार परेशान है। आरोपियों द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर पीड़ितों को धमकियां दी जा रही हैं। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने आज एसएसपी कार्यालय में प्रस्तुत होकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित अरुण कुमार पुत्र कालूराम ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 7 अक्टूबर को उनके भतीजे गौरव कुमार के साथ गांव के रजत आर्यन, लकी, और वंरा ने मारपीट की थी, जिसका मुकदमा थाना नकुड़ में दर्ज है। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उल्टा आरोपी गांव में खुलेआम घूमते हुए और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो।
रिपोर्ट:
एलिक सिंह एडिटर
8217554083






