
धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी मनोहर कर माली ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची बलिहारी में छापेमारी की। इस दौरान दीपक महतो, पिता झगड़ु महतो, की दुकान से नौ बोतल बियर और सात बोतल देसी महुआ शराब बरामद की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें दीपक महतो को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। जब्त की गई शराब को थाने में जमा कर दिया गया है, और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह के अभियान से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



