A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी ने प्रतिबंधित सामान ले जाने की कोशिश कर रही नेपाली महिलाओं को पकड़ा

एसएसबी ने बरामद सामान का सीजर भर किया पलिया कस्टम के हवाले

IMG 20241024 WA0469हजारा, पीलीभीत । भारत – नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में तैनात पीलीभीत की 49 वीं एसएसबी ने कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में एसएसबी के जवानों ने गुरुवार की सुबह भारत से नेपाल की ओर प्रतिबंधित सामान को ले जाने की कोशिश कर रही लगभग आधा दर्जन नेपाली महिलाओं को पकड़ा। पकड़े गए सामान का सीजर भर कर पलिया कस्टम के हवाले कर दिया।
भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में तैनात पीलीभीत की 49 वीं वाहिनीं एसएसबी की सीमा चौकी कमलापुरी के कंपनी कमांडर हरबंश सिंह ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ नेपाली महिलाएं प्रतिबंधित सामान भारत से नेपाल की ओर ले जाने की कोशिश कर रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर मौके पर जाकर जैसे ही एसएसबी की महिला व पुरुष की टीम संयुक्त रूप से घेराबंदी करते हुए महिलाओं के नजदीक पहुंची तो वह नेपाली महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। लेकिन तस्कर महिलाओं की यह कोशिश नाकाम रही। और पांच नेपाली महिलाओं को साईकिलों पर लदे प्रतिबंधित सामान के साथ सीमा चौकी कमलापुर लाया गया। जहां पर महिला एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार महिलाओं की तलाशी ली और साथ ही उक्त सभी नेपाली महिलाओं का मेडिकल कर बरामद सामान के साथ पलिया कस्टम के हवाले कर दिया गया। यहां आपको बता दें कि उक्त नेपाली महिलाएं रोज प्रतिबंधित सामानों की तस्करी कर रही थीं। एसएसबी के अनुसार पकड़े गए सामान का लगभग 29760 हजार रुपये का सीजर भर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!