A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सड़क सुरक्षा सप्ताह: मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में 15 दिन अभियान… रोज सिर्फ 100 चालान, निभाई गई औपचारिकता

Screenshot 20241025 163215 1आरटीओ कार्यालय मुरादाबाद – फोटो मुरादाबाद मंडल में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ 1300 चालान काटे। दूसरी तरफ हर दिन शहर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग यातायात नियम तोड़ते नजर आते हैं।मुरादाबाद मंडल में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। मंडल के पांच जिलों में 15 दिन अभियान चलाने के बाद भी परिवहन विभाग सिर्फ 1300 वाहनों का ही चालान कर सका यानी प्रतिदिन 100 से भी कम चालान हुए, जबकि हर शहर में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं।

विज्ञापन

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!