A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

साइबर ठगों का जाल: फर्जी एप के जरिये दुकानदारों से ठगी, मुरादाबाद के छोटे कारोबारी बन रहे ठगी का शिकार

Screenshot 20241025 162048मुरादाबाद में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामलेसाइबर अपराधी ठेले और छोटे दुकानदारों को ठगने के लिए फर्जी फोन पे एप का सहारा ले रहे हैं। इससे वह बिना भुगतान किए दुकानदारों को झूठा मैसेज दिखाकर ठग रहे हैं। मुरादाबाद में कई दुकानदार इस ठगी का शिकार हो चुके हैं।साइबर अपराधियों ठेले और छोटे दुकानदारों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। साइबर ठग फर्जी फोन पे एप के जरिये भुगतान होने का मैसेज दुकानदारों को दिखाकर उन्हें चूना लगा रहे हैं। ठग इस फर्जी एप का इस्तेमाल ऐसी दुकानों पर कर रहे हैं, जहां भीड़ अधिक होती है और दुकानदार अपना एकाउंट चेक नहीं कर पाते हैं।मुरादाबाद में कई दुकानदार इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। बदलते दाैर में सब्जी की दुकान से लेकर बड़े-बड़े शाॅपिंग माॅल तक यूपीआई एप के जरिये ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। अगर आप कोई दुकान चला रहे हैं और दुकान पर अपने खाते का क्यूआर कोड लगा रखा है तो भुगतान लेते समय चाैकन्ना रहने की जरूरत है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!