A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

इंदिरा गांधी व सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम किया :- ब्लाक अध्यक्ष खान

खुरई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में दोनों महान विभूतियों की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड.शाकिर खान ने संबोधित करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। प्रदेश प्रतिनिधि सैयद अशफाक (आशु भाईजान) एवं राजेंद्र प्रसाद दुबे ने दोनों नेताओं के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके दिखाए गए पथ पर चलने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का प्रण लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य राजेंद्र प्रसाद दुबे, घनश्याम साहू, नवल सेन, अरमान मलिक, रामसिंह रैकवार, विजय सोलंकी, ओरन अहिरवार, रामबाबू अहिरवार एवं आयन सैय्यद सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!