
प्रत्येक वर्ष दिपावली के बाद छठ पूजा होती है। यह पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है। छठपूजा के दिन निर्जला व्रत किया जाता है। हर वर्ष कार्तिक मास कै शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शूरू होकर सप्तमी तिथि तक मनाई जाती है। छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्यदेव की आराधना करने और अर्ध्य देने का प्राचीन विधान है। इसमे पुरूषों के जीवन मे आने वाले विपत्तियों को दूर करने के लिए भगवान सूर्यदेव से प्राथना की जाती है। धार्मिक मान्यतानुसार छठ व्रत को करने से जातक को सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन मे खुशियां आती है। आइये जानते है इस बार छठपूजा नहाय खाय खरना किस दिन मनाया जायेगा-::पंचांग अनुसार छठपूजा पर्व की शूरूआत कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है। और इस पर्व का समापन सप्तमी तिथि को होता है। इस वर्ष छठ महापर्व दिनांक 05 नवंबर मंगलवार 2024 से लेकर दिनांक 08 नवंबर शुक्रवार 2024 तक मनाया जायेगा। छठ पूजा के प्रथम दिन 05 नवंबर मंगलवार को नहाय खाय किया जायेगा। इस दिन स्नान और भोजन का विधान है। छठपूजा के दूसरे दिन 06 नवंबर बुधवार को खरना पूजा का विधान है । इस दिन महिलाऐ नए मिट्टी के चूल्हे पर खीर बनाती है। खीर बनाने के बाद छठ मैया को यह भोग समर्पित करती है। पूजा के बाद इस दिन व्रत की शूरूआत होती है। छठपूजा के तीसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जाता है। इस बार सात नवंबर गुरूवार को डूबते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जायेगा। और छठपूजा के समापन पर अंतिम दिन उदित होते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य देने का विधान है। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त पर व्रत का पारण किया जाता है। इस बार यह पर्व का समापन 08 नवंबर शुक्रवार को होगा। छठपूजा के अवसर पर सूर्यदेव और उनकी पत्नि उषादेवी प्रत्युषा देवी की विधि विधान से पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस प्रकार से पूजा आराधना करने पर आराधक को छठ मैया की कृपा आशिर्वाद प्राप्त होती है। हमारे सनातन धर्म शास्त्रों मे छठी मैया को संतानों की रक्षा करने वाली देवी के रूप मे मना जाता है। इसीलिए छठपूजा महापर्व पर पूजा के दिन छठी मैया की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। (‘ इस आलेख मे दिए गए उपाय कथन समान्य जानकारी है, कृपया इसे अंतिम सत्य ना माने। अधिक जानकारी के लिए विषय विशेषज्ञ से सलाह ले सकते है)।। 卐।। सभी माताओं बहनों को छठपूजा के अवसर पर वंदेभारतलाइवटीवी न्यूज परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।।卐।।











