A2Z सभी खबर सभी जिले कीशिवपुरी

युवक की दर्दनाक मौत ट्रैक्टर का पिछला पईया सिर पर चढ़ा

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना सीमा में आने वाले एक गांव में 7 साल के बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बालक ट्रैक्टर से गिरा और पहिया सिर पर चढ़ गया। पिता की आंखों के सामने बेटे की मौत हो गई। पिता खेत जुतवाने भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर आया था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

खुर्द गांव के रहने वाले कैलाश लोधी ने बताया कि रविवार को अपने खेत की जुताई करवाने गांव के रिंकू पुत्र रामगोपाल लोधी का ट्रैक्टर भाड़े से लाया था। रिंकू अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था। समीप ही मैं घास बीन रहा था। खेत पर ट्रैक्टर के पास मेरा बेटा युग लोधी खेल रहा था, जिसे रिंकू लोधी ने ट्रैक्टर के बाईं तरफ के मडगार्ड पर बैठा लिया।

 

दोपहर 1:30 बजे रिंकू ने अपने ट्रैक्टर को तेजी एवं लापरवाही से चलाया, जिससे युग ट्रैक्टर के मडगार्ड से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर का बड़ा पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। मैं दौड़कर आया और बेटे को संभाला। सिर में काफी चोट लग चुकी थी। घटना होते ही चालक रिंकू लोधी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हम युग को पिछोर अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!