A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

लोकप्रिय भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन

बिहार कोकिला के नाम मशहूर भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा जी का मंगलवार की रात को दिल्ली के एम्स हास्पिटल मे निधन हो गया। उनकी आयु 72 वर्ष की थी। मशहूर लोकगायिका का निधन छठ पूजा के प्रथम दिन हुआ। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने सोशल मीडिया पोस्ट मे लिखा कि मां को छठीमैया ने अपने पास बुला लिया है”।शारदा सिन्हा के निधन की खबर से सभी स्तब्ध है। अभी कुछ ही समय पूर्व शारदा सिनहा के पति का निधन हो गया था। शारदा सिन्हा की तबीयत।बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स मे भर्ती करवाया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हे खाने पिने मे तकलीफ हो रही थी। आक्सीजन का स्तर कम होने से उन्हे 04 नवंबर को आईसीयू मे रखा गया था। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी मैथिली और हिन्दी मे कई गीत गाए हैं। शारदा सिन्हा पद्मश्री और संगीत अकादमी पुरस्कार से सम्मानित थी। स्व•शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत बिहार सहित पूरे दुनिया मे छठ पर्व की पहचान है। शारदा सिन्हा देशर मे बिहार कोकिला के नाम से पहचानी जाती थी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!