
कंफर्म टिकट को रेलवे के VIP कोटे में सेंथ, NRI रिजर्वेशन सुविधा मेंफर्जीवाड़ा
टिकट कंफर्म कराने के लिए रेलवे के वीआईपी कोटेमें भी सेंधमारी होने लगी है। फॉरेन टूरिस्ट व अनिवासीभारतीय(एनआरआई) के नाम पर ट्रेन के रिजवेंशन में मिलनेवाली सुविधा में ही फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।रेलवे बोर्ड के सेंट्रल टिकट चेकिंग स्क्वाड ने आरक्षण काफर्जीवाड़ा पकड़ा है। डिब्रूगढ़ राजथानी एक्सप्रेस में इस कोटेसे सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे बोर्ड की टीम ने दबोचा है।टीम की छानबीन के बाद दोनों पति-पत्नी निकले। चेकिंगस्टाफ ने कोटे के दुरुपयोग में दंपति से बेटिकट के तौर पर19800 रुपये वसूले हैं।रेलवे में तत्काल के खेल के बाद जालसाजों ने रिज्वेशन केनाम पर सीट दिलाने का तरीका निकाला है। ट्रेनों में टिकटकंफर्म के लिए वीआईपी कोटे के अलावा फॉरेन टूरिस्ट वएनआरआई को सीट मिलने का प्रावथधान है। लेकिन इसकेनाम पर हो रही धांधली को रेलवे बोर्ड ने उजागर किया है।सोमवार को डिब्रगढ़ राजधानी (20504) में नई दिल्ली सेसमस्तीपुर के लिए राम नारायण झा और काजल झा सवारहुए। यात्रियों की सीट ट्रेन के ए-4 में 1 व2 नंबर की बर्थ थी।फॉरेन टूरिस्ट कोटा के नाम पर सीट का यात्रियों का आरक्षणथा। इस दौरान सूचना के बाद रेलवे बोर्ड की सेंट्रल टिकटचेकिंग स्क्वाड को राजधानी में सफर करते यात्रियों पर शकहुआ। सूचना के बाद मुरादाबाद में आरपीएफ को सूचना दीगई।आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। ट्रेन में यात्री से आधार कार्डव अन्य प्रमाण पत्र मांगे गए। यात्री स्कवाड की छानबीन मेंअपना विदेशी या अनिवासी भारतीय जैसा अधिकृत प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। जबकि यह सीटें फॉरेन टूरिस्ट के नाम परआरक्षित थीं। स्कवाड की टीम ने इसे कोटे का दुरुपयोग मानतेहुए चार्ज लगाया। चेकिंग टीम ने यात्रियों से समस्तीपुर तकबेटिकट बतौर 19800 रुपये का जुर्माना वसूला। जांच में दोनोंयात्री बिहार के समस्तीपुर के दंपति निकले। आरपीएफ काकहना है कि विदेश के नाम पर दोनों यात्रियों से सीट दे दी गई।सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि नियमानुसारकार्रवाई की जा रही है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद







