
श्री गोधाम बिट्टू महादेव गौशाला बिठु में गोपाष्टमी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
पाली रोहट क्षेत्र के श्री गोधाम बिट्टू महादेव गौशाला बिट्टू में गोपाष्टमी महंत श्री 108 भंवर गिरी जी बिट्टू के सानिध्य में 9 नवंबर 2024 शनिवार को गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गो भक्तों द्वारा गौ माता जी की पूजा अर्चना कर गौपाअष्टमी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। तथा गो भक्तों द्वारा लापसी ,हरा चारा, गुड़ गो माता को खिलाया गया। लापसी गायत्री राजपुरोहित बिठु व श्री प्रकाश जी पटेल तहसीलदार रोहट द्वारा तथा हरा चारा हिर सिंहजी रावल राजपुरोहित बिठु द्वारा गौ माता को खिलाया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया गया। आसपास के गांव के गो भक्तों का मेला दिन भर लगा रहा। इस मौके पर रोहट तहसीलदार प्रकाश जी पटेल ,सीआई निरंजन प्रताप सिंह, पूनम जी बिश्नोई जोर जी बिश्नोई जेठु सिंह जी फौजी, गौशाला के सचिव लाला राम मेघवंशी, कोषाध्यक्ष श्री जोग सिंह जी राजपुरोहीत सहित गौ भक्त गोपालक मौजूद रहे
















