
घर से भैंस चोरी मुकदमा दर्ज।
जिला बरेली थाना फतेहगंज पूर्वीथाना क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर निवासी सोमवीर सिंह ने बताया की उनकी दो भैंसे घर के बाहर बंधी हुई थी 26 तारीख की रात में अज्ञात चोर भैंस खोलकर चोरी करके ले गए जब वह सो कर उठे तो उनकी दोनो भैंस गायब थी । तब से सोमवीर भैंसों की खोजबीन कर रहे थे।आज तक भैंसो का पता नहीं लगा तब सोमवीर ने थाना पहुँचकर तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[yop_poll id="10"]









