A2Z सभी खबर सभी जिले की

द्वारकेश चीनी मिल के जे. एम. और पूर्व प्रधान के साथ मिलकर कर रहे है किसानों के साथ भारी कालावाजारी।

जिला बरेली तहसील फरीदपुर की सबसे बडी द्वारकेश चीनी मिल  लगी थी तो फरीदपुर के किसानो को लगा कि उन लोगों के साथ बहुत ही अच्छा और सुविधाजनक कार्य हो गया है

  • द्वारकेश चीनी मिल के जे. एम. और पूर्व प्रधान के साथ मिलकर कर रहे है किसानों के साथ भारी कालावाजारी।

जिला बरेली तहसील फरीदपुर की सबसे बडी द्वारकेश चीनी मिल  लगी थी तो फरीदपुर के किसानो को लगा कि उन लोगों के साथ बहुत ही अच्छा और सुविधाजनक कार्य हो गया है। पर उन्हीं किसानो के लिए अव उसी चीनी मिल का जीएम किसी दुश्मन से कम नही है। चीनी मिल के पास के गांव के पूर्व प्रधान जोकि खुद को पूर्व नेता का खास रिश्तेदार वताता है जिसने प्रधान धर्मकाँटा नाम से धर्म कांटा लगा रखा है जिस पर किसानों से आधे – पौने दामो पर गन्ना खरीदकर चीनी मिल के जी. एम के साथ मिलकर महँगे दाम पर मिल को देता है। वर्तमान गन्ना सोसाइटी के सचिव और चेयरमैन भी पूर्व  नेता के रिश्तेदार से मिला हुआ है। इस सम्वन्ध मे कई वार शिकायतें की गयी पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुयी। फरीदपुर के गन्ना किसानो का भारी शोषण किया जा रहा है। एक तरफ सरकार कहती है कि अन्नदाता का किसी भी तरह का शोषण नही होने   दिया जायेगा वही दूसरी तरफ उन्ही राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति के रिश्तेदार खुलेआम किसानों का शोषण कर किसानो की समस्या वने हुये है पूर्व नेता का रिश्तेदार कभी – कभी खुद को आँवला लोकसभा के पूर्व कद्दावर नेता का भी खासमखास वताता है जिससे कि फरीदपुर का किसान आत्महत्या करने को मजबूर !

Back to top button
error: Content is protected !!