A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आओ हम सब मिलकर मंडला जिले का गौरव बढ़ाए मंत्री श्रीमती संपतिया उईके गौरव दिवस पर जनजातीय ओलम्पिक खेलों को नई पहचान मिलेगी मंत्र संपतिया उईके

मंडला श्रीमती संपतिया उईके ने जनप्रतिनिधि कलेक्टर पुलिस अधीक्षक जिपं सीईओ आधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राओं और पत्रकारों के साथ जुंबा नृत्य किया कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गौरव दिवस पर पुलिस अधीक्षक और जिपं सीईओ के साथ गिल्ली डंडा खेला

मंडला प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा की 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मंडला जिले में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा की आज मंडला जिले में गौरव दिवस का शुभारंभ किया गया है मंडला जिला नर्मदा नदी के तट पर बसा है हम सब इस पवित्र नगरी के वासी हैं गौरव दिवस के अवसर पर जनजातीय ओलम्पिक खेल के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है गौरव दिवस के इन कार्यक्रम में जिला प्रशासन और जिले के नागरिकों की महत्वपूर्ण सहभागिता है उन्होंने मंडला जिला वासियों को गौरव दिवस की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके गुरुवार को महात्मा गांधी स्टेडियम मंडला में गौरव दिवस की अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा नगरपालिका उप अध्यक्ष अखिलेश कच्छवाहा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पुलिस रजत सकलेचा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कुमट सहायक कलेक्टर आपिक खान  एसडीएम बिछिया सोनाली देव  एसडीएम घुघरी सी एल वर्मा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी छात्र छात्राएं पत्रकार गणमान्य नागरिक मौजूद थे

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!