A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyउत्तर प्रदेशजालौन

कोंच जालौन: एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

कोंच जालौन: एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

कोंच (जालौन) एसडीएम ज्योति सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कोंच के तहसील सभागार में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम ने फरियादियो की शिकायतो को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान के अवसर पर 19 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करें और समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखें और समयबद्ध ढंग से उसका समाधान करें। इस मौके पर एसडीएम ज्योति सिंह क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद तहसीलदार गौरव कुमार, चिकित्साधिकारी सुरजीत सिंह, नदीगांव थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी, एट थाना नरेंद्र सिंह आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!