?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला जेल में आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जिला जेल में आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Screenshot 2025 05 03 22 51 29 66जिला जेल में आयोजित हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा मान्नीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष, श्री हितेन्द्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में दिनांक 03 मई 2025 को जिला जेल वैढन में निरूद्ध बंदियों हेतु विशेष स्वास्थ्य परीक्षण तथा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त विशेष स्वास्थ्य एवं परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री हितेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि जेल में निरूद्ध बंदियों के अधिकारों की व्याख्या मान्नीय उच्चतम न्यायालय द्वारा समय-समय पर की गई है जिसके आलोक में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सिसोदिया ने जेल में बंद प्रत्येक बंदी से उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया एवं चिकित्सकगण को जेल में बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री सिसोदिया ने समस्त बंदियों से जेल से बाहर आने पर समाज का सभ्य नागरिक बनने एवं समाज के विकास से सकारात्मक योगदान देने की अपील की गई। जेल अधीक्षक श्री एल.के. त्रिपाठी के द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश, चिकित्सकगण तथा लीगल एड डिफेंस काउंसेल के अधिवक्तागण का आभार व्यक्त किया गया। शिविर में न्यायिक मजिस्टेªट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोरम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा, चिकित्सकगण डॉ पारस नाथ साहू, डॉ मनोज गौतम, डॉ अतुल तोमर, डॉ विजय शाह, अम्ब्रेस कुमार शाह, राहुल विश्वकर्मा एवं आशीष पाण्डेय तथा लीगल एड डिफेंस काउंसेल से अधिवक्तागण श्री संतोष कुमार पाठक, श्रीमती रेनू पुरी, श्री केवला प्रसाद विश्वकर्मा, श्रीमती वंदना सिंह, श्री असीम अख्तर एवं श्री योगेश शाह सहित पैरालीगल वालेंटियर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली तथा जिला जेल सिंगरौली के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

DEEPCHANDRA SAKET SINGROALI MP

पत्रकार दीपचंद्र साकेत सिंगरौली
Back to top button
error: Content is protected !!