A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ब्रेन-ओ-ब्रेन के द्वारा आयोजित नेशनल लेवल इंटर स्कूल काॅम्पटीशन में विजेता प्रतिभागियों को गया सम्मानित

फतेहपुर से निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

फतेहपुर से निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

  1. अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ब्रेन-ओ-ब्रेन के द्वारा आयोजित नेशनल लेवल इंटर स्कूल काॅम्पटीशन में विजेता प्रतिभागियों को गया सम्मानितIMG 20241116 WA0278IMG 20241116 WA0296

 

फतेहपुर |अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ब्रेन-ओ-ब्रेन के द्वारा आयोजित नेशनल लेवल इंटर स्कूल काॅम्पटीशन में विजेता प्रतिभागियों (विद्यार्थियों) को सम्मानित करने हेतु दिनाँक 14 नवंबर 2024 को ब्रेन-ओ-ब्रेन के द्वारा मेडल एवं पुरस्कार वितरण समारोह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी के प्रांगण में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का समायोजन ब्रेन-ओ ब्रेन की फतेहपुर तहसील की प्रमुख दीप्ति श्रीवास्तव एवं तहसील बिन्दकी की प्रमुख सृष्टि शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं आचार्य गौरव सिंह ‘अबोध’ , तथा शौर्य किड्स प्ले स्कूल बिन्दकी की प्रबंधक स्वर्णिमा सिंह गौतम , तथा जयपुरिया बिन्दकी की प्रधानाचार्या उर्वशी आदि गणमान्य व्यक्तित्त्व उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में ‘मेरिट पार्टिसिपेन्ट्स’, सिल्वर टॉपर, गोल्ड टॉपर एवं वंडरकिड कैश प्राइज विनर तथा बेस्ट पैरेंट विनर आदि पुरस्कार वितरित किए गए । उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी के गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया ।
साहित्यकार गौरव सिंह ‘अबोध’ के द्वारा एक लोरी के माध्यम से माँ की सन्तान के प्रति कल्याणकारी अभिलाषा की मनमोहक काव्य प्रस्तुति प्रदान की गई ।
इस कार्यक्रम में शौर्य किड्स प्ले स्कूल बिन्दकी , जयपुरिया बिन्दकी, जयपुरिया मलवाँ, एम. डी. इंटरनेशनल स्कूल बिन्दकी, आदि विद्यालयों की टीम एवं अभिभावकगण अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!