
।दो लोगो ने खाया जहर।
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज पुत्र शिवशंकर ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी 35 वर्षीय केशकली पत्नी हरिशंकर ने गुरूवार की रात घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पटाखा से बालक झुलसा
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी 9 वर्षीय बृन्दावन शुक्रवार की दोपहर पटाखा छुड़ा रहा था। तभी उसके कपड़ो में आग लग जाने से वह झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[yop_poll id="10"]





