A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर ने कराया वापस पैसा ।

शिकायतकर्ता श्री अफरोज अहमद व श्री निसार अली के खाते से फ्राड हुए सम्पूर्ण धनराशि क्रमशः 16000/-,2000/- को साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर ने कराया वापस ।

IMG 20241118 200346सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में सुजीत राय क्षेत्राधिकारी अपराध के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय व टीम साइबर क्राइम द्वारा श्री अफरोज अहमद ग्राम बभनी बाजार पोस्ट थाना मिश्रौलिया व निसार अली पुत्र इसान अली ग्राम समड़ा पोस्ट टडवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए श्री अफरोज अहमद के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 16000/- तथा श्री निसार अलीखाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 2000/ वापस कराये गए ।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

आवेदक श्री अफरोज अहमद ग्राम बभनी बाजार पोस्ट थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा ऑनलाइन अज्ञात व्यक्ति द्वारा जूता बेचने के नाम पर अपने खाते में फ्राड कर ₹16000/- जमा करा लिया गया तथा निसार अली पुत्र इसान अली ग्राम समड़ा पोस्ट टडवा थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर

धनराश स्थानान्तरि करते समय नम्बर गलत हो जाने के कारण ₹ 2000/- अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानान्तरित हो जाना। शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया। उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/09/2024 को श्री अफरोज अहमद के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹ 16,000/- व निसार अली के खाते में सम्पूर्ण धनराशि रूपये 2,000/ वापस कराया गया | साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए श्री अफरोज अहमद व श्री निसार अली द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीमः-

1- प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय, साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

2- उ0नि0 अमित कुमार, साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

3- मुख्य आरक्षी अतुल चौबे साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

4- आरक्षी शिवम् मौर्या साइबर क्राइम थाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

5- म0आ0 प्रियंका साइबर क्राइम थाना जनपद

सिद्धार्थनगर।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!