
झांसी: विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस के अवसर पर क्यूब रूट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के विभित्र विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 विद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं को ₹10000 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक सुनील कुमार जैन , विशिष्ट अतिभि श्रीधर नारायण (रीजनल हेड) , उप प्रबंधक N.H.A.I अविनाश मंडीवाल एवं I.E महेश उदगे मौजूद रहे। अतिधियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और अपने भाषण में बताया पढाई पर जोर देते हुए छात्र, छात्राओं को प्रदान की गयी राशि को सदुपयोग करते हुए और प्रवल लक्ष्य के साथ एकाग्र होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार, क्यूबरुट एनवायरनमेंट एंड सोशल एक्टिविटी प्रबंधक आशीष चौधरी, टोल प्लाजा प्रवन्धक अभिषेक कुमार सिंह, टोल प्लाजा प्रवन्धक विकाश सक्सेना, उपप्रवन्धक टेक्निकल कृष्णा कुमार, वीरेंदर गुप्ता, माधव दीक्षित, अरुण कुमार राणा, हर्षित गुप्ता एवं अंकित कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का भव्यता से संचालन किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कौशिक, टोल प्रवन्धक आकाश कुमार, अभिषेक यादव, दिलीप कुमार, बुद्धिमान, विकाश, कृष्णा गोसाई, अनूप कुमार, अतुल कुमार, संदीप कुमार, आकाश मौर्य, आकाश पंचोली, हीरालाल, बालेन्द्र , तपेंदर, भूपेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद रहे मौजूद रहे।
रिपोर्ट
प्रदीप यादव दादा बबीना झांसी









