A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की अभिनव पहल

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला सागर द्वारा आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह। म्यूजियम चलो अभियान के दौरान जिला पुरातत्व संग्रहालय सागर में पुरा अभिलेखों एवं मूर्तियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लाखा बंजारा झील में संचालित क्रूज का भ्रमण कराया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी रुपेश उपाध्याय ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला सागर द्वारा आयोजित विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर से शुरू हुआ जिसमें सागर नगर की सभी शासकीय शासकीय विद्यालयों को लाखा बंजारा में एवं पर्यटन संग्रहालय का अवलोकन भी कराया जाएगा उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक स्कूल के विद्यार्थी अलग-अलग पारियों में आकर लाखा बंजारा झील का नजारा देख सकेंगे वहीं म्यूजियम चलो अभियान के तहत म्यूजियम का अवलोकन कर इतिहास की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।।उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है और समय सारणी तैयार कर अवलोकन कराया जाएगा आज प्रथम दिन सी एम राइस शास. कन्या उमावि एमएलबी क्रमांक 01 सागर की लगभग 200 छात्राओं को कराया गया।Screenshot 20241119 190202 Facebook

Screenshot 20241119 190213 Facebook

Screenshot 20241119 190225 Facebook

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!