
श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
अलीगढ़ । तहसील कोल के मंजूरगढ़ी में श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है । गांव मंजूरगढ़ी निवासी रामकिशोर शर्मा , सचिन अवस्थी , राकेश कुमार , सत्यप्रकाश शर्मा आदि ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने श्मशान की भूमि का बैनामा करा लिया है । उन्होंने जमीन पर मिट्टी का भराव करना भी शुरू कर दिया है । निर्माण के लिए ईंटें भी आ गई हैं । उन्होंने श्मशान की भूमि की पैमाइश कराकर कब्जे को रुकवाने की मांग की है । डीएम ने प्रकरण में जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ।







