A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*बोलेरो वाहन में 40 किलोग्राम डोडाचूरा ले जाते हुए युवक को कालूखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

*बोलेरो वाहन में 40 किलोग्राम डोडाचूरा ले जाते हुए युवक को कालूखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम – पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बोलेरो वाहन में 40 किलोग्राम डोडाचूरा ले जाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कियाIMG 20241125 142231

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कालुखेडा के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये नवेली फंटा भाटखेडा से आरोपी सुनील पिता पृथ्वीराज पाटीदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेमलिया को मय बोलेरो वाहन क्र MP43C7806 के पकडा तथा तलाशी लेते वाहन मे 40 किलो ग्राम डोडाचुरा भरा हुआ किमती 01 लाख रुपये मिला । जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी सुनील पाटीदार से डोडाचुरा व वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस ने बाद सुनील पाटीदार के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण मे आरोपी सुनिल पाटिदार से जप्त मादक पदार्थ के संबध मे पुछताछ जारी है । वही सोमवार को उक्त आरोपी का न्यायालय से पी.आर.लेकर कार्यवाही की जावेगी ।

*सराहनीय भुमिका –*

निरीक्षक नीलम चौगड़ थाना प्रभारी कालूखेड़ा, सउनि गल सिंह भावेल, सउनि युनुस खान, प्र आर विजय मीणा, प्र आर कृष्णपाल सिंह, आर सांवरिया पाटीदार, आर रोहित दासोरिया, आर हिम्मत सिंह, आर अनिल जाट, आर नरेंद्र डाबी की सराहनीय भूमिका

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!