A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जाने की सूचना पर पुलिस ने किया करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार

जिला संवाददाता

जाने की सूचना पर पुलिस ने किया करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तारScreenshot 2024 1007 002955 6

अलीगढ़ | अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा . ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान अपने सभी साथी पदाधिकारियों के साथ संभल रहे थे । वहीं प्रदेश अध्यक्ष के संभल जाने सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और क्षेत्राधिकारी द्वितीय संजीव तोमर व इंस्पेक्टर बन्ना देवी पंकज मिश्रा मयफोर्स के पहुंच गए और रास्ते में ही ठा . ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को उनकी समस्त टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और बन्ना देवी थाना स्थित आईटीआई चौकी में बिठा दिया गया । इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय करणी सेना के तमाम पदाधिकारी आईटीआई चौकी थाना देवी पहुंच गए वहां सभी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई । इतना ही नहीं लगभग चार घंटे थाने में रखने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम को छोड़ दिया गया । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ गिरफ्तारी देने वाले पदाधिकारीयों में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चौहान , प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दीक्षित , जिलाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ , राजेंद्र मोहन शर्मा , महानगर अध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव , जगमोहन मालवीय , वी . पी . सिंह , आलेख सैनी , ठाकुर विवेक जादौन , आदित्य राजपूत , रजत अग्रवाल , मनोज कुमार , कुनाल तोमर , विशाल राजपूत , सत्येन्द्र राजपूत , शिवम कश्यप , शुभम राजपूत , प्रशांत कुमार , विवेक यादव , पवन राजपूत , शिवा लोधी , सुंदर राघव , ध्रुव राजपूत , वरुण ठाकुर , भुवनेश राजोरिया , शुभेंद्र राजोरिया , प्रेम जीत राघव , विजेंदर राजपूत , मीनू राघव , मनु ठाकुर , सोनू राजपूत और अमित राजपूत आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!