
बांदा।
खंम्भे के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई। उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चित्रकूट
जिले के रसिन गांव के चकलापुरवा निवासी 28 वर्षीय राजकुमारी पत्नी अरूण कुमार गुरूवार की दोपहर ट्रैक्टर में लगी। कटिया मशीन से मवेशियो के लिए चारा कतरा रही थी। इसी बीच उसने नजदीक में लगे बिजली के खंम्भे के सपोर्ट तार को छू लिया। करंट की चपेट में आकर वह चिपक गई। मौके पर पहुंचे परिजनो ने लाठी डंडो की सहायता से उसे करंट से मुक्त कराया। उसे तत्काल सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। जहंा डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहंा लाकर भर्ती कराया। जहंा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहरामच गया। मृतका के पति ने बताया कि वह किसानी करता है। मृतका अपने पीछे दो पुत्री छोड़ गई है।





